अम्बिकापुर

मैनपाट क्षेत्र मे हाथियों का आतंक लगातार जारी, 9 हाथियों का दल मैनपाट क्षेत्र में मचा रहा तबाही अब तक 30 घरों को हाथियों नें ढहाया

महेश यादव मैनपाट । मैनपाट क्षेत्र में हाथियों का आतंक लगातार जारी है इन दिनों मैनपाट क्षेत्र में 9 हाथियों का दल लगातार आतंक मचा रहा है. बरवावाली बरडांड बस्ती को हाथियों ने तबाह कर दिया बस्ती में अब कुछ घर बचेंगे जो हाथियों के तांडव से बचे हुए हैं. हाथियों ने अब तक करीब 30 घरों को ढहा दिया है बरसात में ग्रामीणों के आशियाने के ढहने से उनकी मुसीबतें बढ़ गई है . वन अमला हाथियों को बस्ती में आने से रोकने में पूरी तरह असक्षम साबित हो रहा है . आज रविवार को 9 सदस्यीय हाथियों के दल मैनपाट क्षेत्र के बरवावाली बरडांड बस्ती में पहुंचकर भारी तबाही मचाया ।
हाथीयों प्रभावित क्षेत्र के लोगो से मुलाकात करने भाजपा नेता व जिला पंचायत के पुर्व उपाध्यक्ष प्रभात खलखो क्षेत्र मे पहुंचकर प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्या पर तत्काल व्यवस्था करने की मांग तहसीलदार से की जिस पर मैनपाट तहसीलदार द्वारा प्रभावित ग्रामीणों को नर्मदापुर के समुदायिक भवन ठहराने तत्काल व्यवस्था किया गया। प्रभात खलखो द्वारा पीड़ित ग्रामीणों को बिस्किट व मास्क का वितरण किया गया इस दौरान भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्की सोनी कमलेश यादव शंकर यादव उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button