अम्बिकापुर

अग्रसेन चौक स्थित मेंस कलेक्शन की दुकान पर सीलबन्दी की कार्यवाही , निगरानी दल ने कंठी में हार्डवेयर दुकान पर लगाया 2 हजार का जुर्माना

अम्बिकापुर । अम्बिकापुर एसडीएम प्रदीप साहू ने बुधवार को निरीक्षण के दौरान अग्रसेन चैक स्थित विजय मैन्स कलेक्शन को लॉकडाउन अवधि में दुकान खोलकर समान विक्रय करने के कारण दुकान को सीलबन्दी की कार्यवाही की। इसी प्रकार दरिमा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कंठी में हरिओम हार्डवेयर दुकान संचालक द्वारा कोविड नियमों का पालन न करते हुए तथा लॉकडाउन अवधि में सामान बिक्री किए जाने पर 2 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान दरिमा तहसील के नायब तहसीलदार संजीत पांडे तथा टीम उपस्थित थे।
उलेखनीय है कि कलेक्टर के निर्देशानुसार विभिन्न टीमों के द्वारा निगम क्षेत्रों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नियमो के उल्लंघन करने वालो पर कार्यवाही की जा रही है। लॉकडाउन अवधि में बेवजह घूमने वालों तथा बिना मास्क के आने.जाने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा हैं। इसी तरह से लॉकडाउन अवधि में दुकानों को बंद रखने की समझाईश दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button