बलरामपुर

वाड्रफनगर: दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत.. पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल, दो लोग गंभीर रूप से घायल…

बलरामपुर । जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत पंडरी पंचायत भवन के पास तेज रफ्तार होने की वजह से दो बाइक आपस में भिड़े जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई , वही एक युवक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार तकरीबन सुबह 9:00 बजे पंडरी पंचायत भवन के पास पल्सर बाइक क्रमांक सीजी 15 डीसी 2206 और सीडी डीलक्स बाइक क्रमांक सीजी 15 डीएम 8796 से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसमें पल्सर बाइक सवार सुशील कुमार बखला उम्र 50 वर्ष का घटनास्थल पर ही मौत हो गई वही दूसरेे बाइक में सवार शिवनारायण पिता प्यारेलाल गोंड़ निवासी रामनगर और मानकुंवर उम्र 50 वर्ष निवासी पशुपतिपुर यह दोनों गंभीर रूप सेे घायल हो गए सूचना पर रघुनाथनगर पुलिस घटनास्थल पहुंच घायलों को 108 केेे माध्यम से सिविल अस्पताल वाड्रफनगर लाया गया जहां पर दोनों का उपचार जारी है सड़क हादसे मृत सुशील बखला के शव को सिविल अस्पताल वाड्रफनगर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वही पुलिस के द्वारा इस मामले में जांच की जा रही है। वही बताया गया कि मृतक सुशील कुमार बखला कृषि विभाग में पदस्थ था और उसकी पत्नी उप स्वास्थ्य केंद्र पंडरी में कार्यरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button