लखनपुर
कुआं में तैरता मिला 90 वर्षीय वृद्धा का शव मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

लखनपुर । कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कुन्नी महुआ बाड़ी के कुएं में 4 अप्रैल दिन रविवार कि सुबह लगभग 10:00 बजे 90 वर्षीय वृद्धा का शव तैरता मिला घटना की सूचना पुलिस को दी गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुखवारो बाई पति चरण साय जाति कुमहार उम्र 90 वर्ष जो 3 अप्रैल की सुबह लगभग 10:00 बजे गोबर उठाओ के लिए गई हुई थी। शाम को घर नहीं आने पर परिवार जनों के द्वारा खोजबीन की गई परंतु वृद्धा का कुछ पता नहीं चला जिसके बाद आज सुबह ग्रामीणों के द्वारा गांव के महुआ बाड़ी कुएं में 90 वर्षीय वृद्धा का साव तैरता देखा गया घटना की सूचना कुन्नी पुलिस चौकी को दी गई कुन्नी पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कार्रवाई कर पीएम करा परिजनों को सुपुर्द किया है कुन्नी पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई।





