अम्बिकापुर

धान खरीदी का महाभियान कांग्रेस जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया शुभारंभ

महेश यादव हिंद शिखर न्यूज़ मैनपाट- खरीफ विपणन वर्ष २०२०-२१ के लिए समर्थन ‌मूल्य पर की जाने वाली धान खरीदी का महा अभियान का शुभारंभ १ दिसंबर को कांग्रेस जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। शासन प्रशासन द्वारा क्षेत्र के सोसाइटियों में बनाये गये निर्धारित धान उपार्जन केंद्रों में बाकायदा पूजा अनुष्ठान के साथ धान खरीदी की शुरुआत की गई।इसी कड़ी में ग्राम कमलेश्वर पुर के धान खरीद केंद्र में कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव , नर्मदा पुर में पुर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अटल बिहारी यादव, जिला महामंत्री नागेश्वर यादव एहसान खान साजिद खान राम किंरपाल यादव रामचन्द्र यादव धान खरीदी केंद्र में पहुंच कर नमी मापक, तौल मशीन आदि की पूजा करते हुए धान खरीदी का शुभारंभ कराया । जनप्रतिनिधियों ने सभी समिति प्रबंधकों को समझाइश देते हुए कहा कि किसानों को धान खरीदी में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसका विशेष ख्याल रखें। मैनपाट धान खरीद केंद्र में 6 टोकन धारी किसानों के धान खरीदी करते हुए बोहनी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button