सरगुजा संभागसूरजपुर

भाजपा ने कांग्रेस की वादाखिलाफी के विरोध में किया अनोखा धरना प्रदर्शन भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष रितेश गुप्ता ने युवा मोर्चा के साथियों के संग अपने निवास के बाहर किया प्रदर्शन

प्रतापपुर/सूरजपुर।सूरजपुर जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष रितेश गुप्ता ने युवा मोर्चा के साथियों के संग अपने निवास के बाहर प्रदेश कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में अनोखा धरना प्रदर्शन किया इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित धरना प्रदर्शन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की सोई हुई भूपेश सरकार को जगाना है।
कांग्रेस द्वारा सत्ता प्राप्ति हेतु जनता से सम्पूर्ण किसानों की कर्ज़ माफी, पूर्ण शराबबंदी,
युवाओं को बेरोजगारी भत्ता,
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिनों के मानदेय में बढ़ोत्तरी आदि वायदे,हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाकर किए गए थे। इन्हें पूरा करने के बजाय भूपेश सरकार के नेतागण पैसों की लालच में विषम परिस्थिति कोरोना महामारी में सभी नियम कायदों को धत्ता बता आमजन के जीवन को ही खतरे में डालते हुए शराब दुकानों को खोलकर सामुदायिक दूरी को ही नष्ट कर कोरोना संक्रमण को आमंत्रित करने का कार्य कर रही है। सांथ ही सामाजिक सरोकार तथा महिलाओं की सुरक्षा के हित को साफ तौर नजर अंदाज कर रही है जिसके लिए महिला वर्ग में एवं सामान्य जन मानस में इस सरकार के प्रति आक्रोश पनप रही है।कांग्रेस सरकार द्वारा वायदे पूरे नहीं करने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक अपने निवास के बाहर धरना प्रदर्शन का आयोजन करना सुनिश्चित किया था।इसी तारतम्य में आज का यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस दौरान भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष देव गुप्ता, महामंत्री शहीम अंसारी,सोनू चौबे विनोद पयासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button