राष्ट्रीय

जय शिवाजी का नारा लगाकर मुंबई के लिए रवाना हुई कंगना रनौत बोली रानी लक्ष्मीबाई की तरह ना डरूंगी ना झुकूंंगी

बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत अपने घर मनाली से मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत अपने घर मनाली से मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दी गई वाई श्रेणी सुरक्षा के बीच कंगना रनौत की मुंबई में एंट्री होगी। मनाली से कंगना रनौत मंडी से सड़क के रास्ते चंडीगढ़ पहुंचेंगी और वहां से हवाई मार्ग से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेंगी। घर से निकलते हुए कंगना की कार के साथ कमांडो नजर आए।

कंगना ने खुला ऐलान कर 9 सितंबर को मुंबई आने की बात कही थी और चुनौती दी थी कि जिसके बाप में हिम्‍मत हो, वो उन्‍हें रोक ले। मुंबई रवाना होने से पहले कंगना रनौत ने ट्वीट किया और अपने साहस की बात को मुखर किया है।
उन्‍होंने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘रानी लक्ष्मीबाई के साहस, शौर्य और बलिदान को मैंने फि‍ल्म के जरिए जिया है। दुख की बात यह है मुझे मेरे ही महाराष्ट्र में आने से रोका जा रहा है। मैं रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी। ना डरूंगी, ना झुकूंगी। गलत के खि‍लाफ मुखर होकर आवाज उठाती रहूंगी। जय महाराष्ट्र, जय शिवाजी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button