छत्तीसगढ़राज्य

बड़ा हादसा टला.. शक्कर कारखाना में कार्यरत मजदूरों के ऊपर शक्कर बोरी गिरने से कई मजदूर हुए घायल गोदाम में रिजेक्ट होकर वापस आई शक्कर के बोरे की लगी हुई थी छल्ली, आज प्रबंधन द्वारा मजदूरों को लगाकर इसे नए बोरे में पलटी करने का करा रहा था काम


पोड़ी मोड़-प्रतापपुर।सूरजपुर जिले के केरता मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना में शक्कर बोरी की छल्ली के गिर जाने से वहां कार्यरत मजदूर घायल हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर भेज दिया गया है और दोनो मजदूरों की हालात सामान्य बताई जा रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना केरता के शक्कर गोदाम में कुछ दिन पूर्व पीडीएस से रिजेक्ट होकर वापस आई शक्कर के बोरे की छल्ली लगी हुई थी, जिसे प्रबंधन आज कुछ मजदूरों को लगाकर इसे नए बोरे में पलटी करने का काम करा रहा था। इसी दौरान छल्ली में से कई शक्कर की बोरी सरककर उनके ऊपर गिर गई जिससे कुछ मजदूर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रबंधन ने तत्काल दो मजदूर जिनका नाम संजय व मनोहर है, उन्हें अम्बिकापुर भेज दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इनमें से एक मजदूर का पांव टूट गया है जबकि दूसरा बेहोश है। इसके अलावा अन्य कुछ मजदूरों को मामूली चोंटे आई है। इस सम्बंध में कारखाना के जीएम वीके उईके से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि दो मजदूर को चोंट लगी है, जिन्हें अम्बिकापुर भेज दिया गया है और दोनो की हालात सामान्य जताई जा रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button