सूरजपुर

सर्वसम्मति से सर्व आदिवासी समाज हुआ गठन.. अध्यक्ष बने बलिंदर आयाम..

सुरजपुर।आज सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष देवनारायण मरावी के आह्वान पर सर्व समाज के प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि,अधिकारी- कर्मचारी,मजदूर, किसान,व्यापारी,युवा,महिला की उपस्थिति में कान्फ्रेंस मीटिंग हॉल वाड्रफनगर मे बैठक का आयोजन हुआ। सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष देवनारायण मरावी का अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा होने के पश्चात नया कार्यकारिणी गठन करने के लिए सर्व समाज के मुखिया की उपस्थित में सभी युवा महिला मजदूर किसान जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी के द्वारा नया सर्व आदिवासी समाज की कार्यकारिणी गठन करने के लिए प्रस्ताव लाया गया।उपस्थित सभी लोगों के समक्ष सर्वसम्मति से सर्व आदिवासी समाज का ब्लॉक अध्यक्ष बलिंदर प्रसाद आयाम को निर्विरोध चुना गया। तदपश्चात ब्लॉक उपाध्यक्ष रामसुंदर सिंह पोया,मोहन खाखा,राजेश्वर सिंह चेरवा, रामविचार रनहा, बुद्धिनारायण खेरवार, राजकुमार पंडो, देवकुमारी आयाम, युवा प्रभाग ब्लॉक अध्यक्ष रामदेव जगते महासचिव हरिनारायण आयाम सचिव श्यामसिंह उईके, कोषाध्यक्ष जानसाय नेताम मीडिया प्रभारी संजय मरकाम समाज का प्रवक्ता राजू सिंह उईके, रजवंती सिंह एवं सदस्य सर्व सरपंच, जनपद पंचायत वाड्रफनगर एवं सर्व आदिवासी जनपद सदस्य का निर्विरोध चुनाव हुआ। सभी पदाधिकारियों को पूर्व अध्यक्ष के द्वारा पुष्प भेंट कर सम्मान किया गया जिसके पश्चात सभी पदाधिकारियों का संविधानिक तरह से हरिबल सिंह आयाम के द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। नव कार्यकारिणी गठन से सभी समाज के जन उत्साहित रहे उपस्थित सभी लोग नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दिए। कार्यक्रम में लगभग 50-60 ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि ,कर्मचारी, अधिकारी, युवा, सियान ,किसान, मजदूर ,व्यापारी सहित लगभग 500 लोग उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button