अम्बिकापुरसरगुजा संभाग

निगम -मंडल में नया दायित्व मिलने के बाद सरगुजा से नवनियुक्त अध्यक्षो ने मुख्यमंत्री मिल कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया.

अम्बिकापुर- निगम -मंडल में नया दायित्व मिलने के बाद सरगुजा से नवनियुक्त अध्यक्षो ने ने जिला पंचायत सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के साथ मुख्यमंत्री मिल कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया.
श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद ने वनौषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की.दोनो नेताओ ने नई जिम्मेदारी के लिए उनपर विश्वास व्यक्त करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रम मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद कहा कि लॉकडाउन के बाद निर्मित परिस्थितियों में लेबर वेलफेयर बोर्ड की जिम्मेदारी बढ़ गई है. घरेलू एवम दूसरे राज्यों से आए मजदूरों को बेहतर माहौल में सुविधाएं उपलब्ध कराना एक चुनौती है विपरीत समय में आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है. इसे पूरा करना एक चुनौती से कम नहीं होगा. श्री अहमद ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि वे वरिष्ठ जनों ने जिस विश्वास पर उन्हें यह दायित्व दिया है,उन उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे.वन औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने भी मुख्यमंत्री से विभागीय कार्यों के संबंध में चर्चा की.इस दौरान जिला पंचायत सदस्य आदितेश्वर शरण सिंह भी उपस्थित थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button