अम्बिकापुर

प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव विष्णु सिंह देव बिहार चुनाव के लिए पश्चिम चंपारण जिले के बगहा विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी नियुक्त

अंबिकापुर ।बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए युवा कांग्रेस ने महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव विष्णु सिंह देव को पश्चिम चंपारण जिले के बगहा विधानसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह फैसला युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय इकाई द्वारा लिया गया है, जिससे क्षेत्र में पार्टी की चुनावी रणनीति को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
विष्णु सिंह देव युवा कांग्रेस में सक्रिय हैं और प्रदेश स्तर पर उनकी भूमिका पार्टी के युवा विंग को मजबूत करने में अहम रही है। बगहा विधानसभा क्षेत्र, जो पश्चिम चंपारण जिले का महत्वपूर्ण हिस्सा है, सीमावर्ती इलाका होने के कारण चुनावी दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। यहां कृषि, मजदूर और सीमा सुरक्षा जैसे मुद्दे प्रमुखता से उभरते हैं। विष्णु सिंह देव की नियुक्ति से युवा मतदाताओं को जोड़ने और पार्टी के प्रचार अभियान को गति देने की रणनीति स्पष्ट झलकती है।
विष्णु सिंह देव ने बताया कि चुनाव प्रभारी के रूप में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर प्रचार, रैलियां और मतदाता संपर्क अभियान चलाएंगे।
बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद सभी दल अपनी टीमों को अंतिम रूप दे रहे हैं। कांग्रेस भी महागठबंधन का हिस्सा होने के नाते विभिन्न क्षेत्रों में युवा नेताओं को जिम्मेदारी सौंप रही है। विष्णु सिंह देव की यह नियुक्ति पार्टी के युवा चेहरों को आगे लाने की कवायद का हिस्सा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button