छत्तीसगढ़
छ.ग. पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल 52 डीएसपी का तबादला, 6 सहायक सेनानी भी शामिल
रायपुर: छत्तीसगढ़ के गृह विभाग ने पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 52 पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। इस तबादला सूची में 6 सहायक सेनानी भी शामिल हैं।
गृह विभाग के उप सचिव आरपी चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह तबादला अधिकारियों की पदोन्नति और उनके कार्यों में बदलाव के लिए किया गया है। अधिकारियों को उनकी नई पदस्थापना पर जल्द से जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।









