सूरजपुर की विवादित DEO भारती वर्मा हटाई गईं, अजय मिश्रा होंगे नए जिला शिक्षा अधिकारी
रायपुर: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने आज एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए 7 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इस आदेश के तहत, इन अधिकारियों को प्रशासनिक कारणों से तत्काल प्रभाव से उनके नए पद पर पदस्थ किया गया है।
शिक्षा विभाग में विवादों से घिरीं जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) भारती वर्मा को उनके पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर अब अजय मिश्रा को सूरजपुर का नया जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
भारती वर्मा के कार्यकाल के दौरान कई शिकायतें सामने आईं, जिनमें विभागीय अनियमितताएं और शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार जैसे आरोप शामिल थे। माना जा रहा है कि इन शिकायतों के मद्देनजर ही उन्हें पद से हटाया गया है।
तबादलों की सूची:
श्री हेमंत उपाध्याय, प्रभारी संयुक्त संचालक, प्रभारी संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग दुर्ग होंगे। उनके पिछले आदेश में संशोधन किया गया है।
श्री रूप लाल ठाकुर, जो अब तक प्रभारी संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग दुर्ग थे, उन्हें उप संचालक, कार्यालय लोक शिक्षण संचालनालय के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
श्री अजय कुमार मिश्रा (मूल पद प्राचार्य) को सहायक संचालक, कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा से हटाकर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, सूरजपुर बनाया गया है।
* श्रीमती भारती वर्मा, जो पहले प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, सूरजपुर थीं, उन्हें सहायक संचालक, राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा रायपुर के पद पर भेजा गया है।
श्री अभय कुमार जायसवाल अब प्रभारी जिला शिक्षा, धमतरी का कार्यभार संभालेंगे।
श्री गेंदराम चतुर्वेदी, जो शा.उ.मा.वि. जरोंधा, जिला बिलासपुर में प्राचार्य थे, उन्हें प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, बेमेतरा बनाया गया है।
डॉ. कमल कपूर बंजारे, जो अब तक प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, बेमेतरा थे, उन्हें प्रतिनियुक्ति पर उप प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) बेमेतरा में पदस्थ किया गया है।
ये सभी तबादले छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के आदेशानुसार किए गए हैं और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे। यह कदम राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।





