अम्बिकापुर

अंबिकापुर में थोक फल मंडी: व्यापारियों ने दिखाई आत्मनिर्भरता, भूमि पूजन में विधायक, जिला भाजपा अध्यक्ष व निगम सभापति हुए शामिल

अंबिकापुर में फल व्यवसायियों द्वारा सामूहिक सहयोग से बनने जा रही थोक फल मंडी के भूमि पूजन का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर अंबिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया और नगर निगम के सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
भूमि पूजन के बाद अपने संबोधन में विधायक राजेश अग्रवाल ने व्यापारियों को बधाई दी और इस पहल को आत्मनिर्भरता और सामूहिक सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों द्वारा स्वयं की भूमि पर थोक फल मंडी का निर्माण सराहनीय है और इस परिसर के विकास के लिए सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मंडी व्यापारियों की मेहनत अंबिकापुर के व्यापारिक ढांचे को और मजबूत करेगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने व्यापारियों की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपने निजी खर्च पर दुकानों का निर्माण करके व्यापारियों ने न केवल आत्मनिर्भरता का परिचय दिया है, बल्कि शहर के यातायात प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। शहर के बाहरी इलाके में मंडी बनने से भीड़भाड़ कम होगी और व्यवस्थित व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इसे एक अनुकरणीय कदम बताया जिससे अन्य व्यापारिक संगठनों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।
नगर निगम के सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने इस उपलब्धि के लिए सभी को बधाई दी और कहा कि फल थोक मंडी के सदस्यों ने एकजुट होकर जो कार्य शुरू किया है, वह शहर के व्यापारिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। उन्होंने फल मंडी की तरह ही सब्जी मंडी के विकास की आवश्यकता पर भी जोर दिया और इस दिशा में सब्जी मंडी अध्यक्ष से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने नगर निगम की ओर से मंडी के विकास में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का संचालन थोक फल मंडी के सचिव अजय सोनी ने किया और मंडी के अध्यक्ष संतोष सोनकर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद, तेलघानी के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता, निगम पार्षद और एमआईसी सदस्य शशिकांत जायसवाल, पार्षद शिवमंगल सिंह, सरपंच अमरीका पैकरा, श्रीमती सकुंतला पांडे, इंदर भगत, फल मंडी के पूर्व अध्यक्ष मुंद्रिका प्रसाद सोनी, सर्वेश तिवारी, जीडी अग्रवाल, सब्जी मंडी के अध्यक्ष काशी केशरी, सुरेश, रजिंदर गुप्ता, मनोज प्रसाद, विकास गुप्ता, फल मंडी के महासचिव जितेंद्र गुप्ता, जीतलाल केशरी, गुड्डू गुप्ता, अविनाश लोचवानी, जय लचवानी, गोपाल जसवाल, कृष्णा जयसवाल, काशी गुप्ता, प्रमोद सोनी, महेश सोनी, विनय रंजन, शंकर मितल, छोटू, सुदर्शन गुप्ता, अशोक सोनी, राजू जायसवाल और फल मंडी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button