छत्तीसगढ़

डोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी मंदिर रोपवे की VIP ट्रॉली पलटने के एक दिन बाद संचालन करने वाली कंपनी पर FIR, भाजपा नेता रामसेवक पैंकरा सहित 6 लोग हुए थे घायल

डोंगरगढ़: डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर में रोपवे संचालन के दौरान बड़ा हादसा हुआ था इसके बाद मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने रुपए का संचालन करने वाली कंपनी के ऊपर FIR करने का निर्देश दिया है दरअसल 25 अप्रैल को लंच ब्रेक के दौरान, जब आमतौर पर रोपवे बंद रहता है, वीआईपी दर्शन के लिए इसे विशेष रूप से चलाया गया। इस दौरान एक ट्रॉली अनाधिकृत रूप से बने चबूतरे से टकराकर पलट गई, जिससे उसमें सवार वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज अग्रवाल समेत छह लोग घायल हो गए थे।
जानकारी के मुताबिक, मंदिर ट्रस्ट द्वारा रोपवे के डिजाइन में शामिल न होते हुए भी एक चबूतरा बनाया गया था। वापसी के दौरान ट्रॉली इसी चबूतरे से टकराई और पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर यह चबूतरा न होता, तो शायद हादसा टल जाता।
दोपहर करीब 1:30 बजे हुए इस हादसे के समय वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज अग्रवाल समेत छह लोग ट्रॉली में सवार थे। रोपवे का संचालन आमतौर पर दोपहर 1 से 3 बजे तक बंद रहता है, लेकिन वीआईपी दर्शन के कारण इसे विशेष रूप से चलाया गया।
हादसे में भरत वर्मा को रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट और हाथ में फ्रैक्चर आया है, उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। रामसेवक पैकरा समेत अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग और प्रशासनिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। रोपवे के रखरखाव का काम देखने वाली दामोदर इंफ्रा कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस घटना ने रोपवे संचालन में लापरवाही के गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सफाई देते हुए कहा कि रोपवे का संचालन ट्रस्ट करता है, लेकिन रखरखाव की जिम्मेदारी दामोदर इंफ्रा कंपनी की है। उन्होंने मशीनी खराबी की संभावना जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button