अम्बिकापुर
अंबिकापुर नगर पालिका निगम के मेयर इन काउंसिल के सदस्यों की घोषणा…

अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत ने नगर पालिका निगम अंबिकापुर के कार्य के संचालन में सहयोग के लिए मेयर इन काउंसिल के सदस्यों की घोषणा कर दी है, जिसके अनुसार आवास एवं पर्यावरण तथा लोक निर्माण विभाग मनीष सिंह को, जल कार्य विभाग जितेन्द्र सोनी, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग श्रीमती ममता तिवारी, बाजार विभाग अनिता रविन्द्र गुप्त भारती, शिक्षा विभाग शुशांत घोष, महिला तथा बाल कल्याण विभाग श्रीमती प्रियंका गुप्ता, खाद्य तथा नागरिक आपूर्ति विभाग विपिन पांडेय, पुनर्वास तथा नियोजन विभाग रविकांत उरांव, राजस्व विभाग श्वेता गुप्ता व विधि तथा सामान्य प्रशासन विभाग विशाल गोस्वामी (दूधनाथ) को सौंपा गया है।