उदयपुर
PEKB कोल खदान के लिए पेड़ों की कटाई का कार्य हुआ समाप्त..घाटबर्रा के पेंड्रा मार जंगल के 91 हेक्टेयर क्षेत्र में पेड़ों की कटाई के बाद जंगल बना सपाट मैदान

उदयपुर – परसा ईस्ट केते बासेन कोल खदान के लिए घाटबर्रा के पेंड्रा मार जंगल में तीन दिनों से चल रहे पेड़ो की कटाई काफी जद्दोजहद के बाद अंततः समाप्त हो गई है। घाटबर्रा के पेंड्रा मार जंगल में 91 हेक्टेयर के 15307 पेड़ों की हुई कटाई के बाद जंगल अब सपाट मैदान नजर आ रहा है।
इन सब के बावजूद ग्राम हरिहरपुर में विगत 2 मार्च 2022 से जल जंगल जमीन को बचाने संघर्ष कर रहे हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति के लोग एवं अन्य आदिवासी वर्ग के लोगों द्वारा इसका विरोध कर गांव में ही रैली भी निकाली गई जिस वन खंड के पेड़ों को काटा गया उसके वन अधिकार पत्र एवं मुआवजा के संबंध में एसडीएम भागीरथी खांडे और तहसीलदार चंद्रशिला जायसवाल के समक्ष ग्रामीणों ने अपनी बात भी रखी है।
पेड़ों की कटाई के बाद पूरा क्षेत्र वीरान नजर आ रहा है । चारों तरफ पेड़ गिरे हुए है सभी काटे गए पेड़ों को डीपो तक पहुंचाने का काम वन अमला द्वारा किया जा रहा है।





