छत्तीसगढ़राजनीति

पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय तीसरी बार बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष…. फरवरी में ही प्रदेश अध्यक्ष बनाने का हो गया था निर्णय…… प्रदेश के कुछ नेताओं के विरोध के कारण रुका था एलान

रायपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रदेश अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने इनके नाम पर मोहर लगाई है। वे वर्तमान अध्यक्ष विक्रम उसेंडी का स्थान लेंगे। श्री साय तीसरी बार प्रदेश भाजपाध्यक्ष का पद संभालेंगे।
बता दें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए चार नाम प्रमुख थे। इनमें ओबीसी से उनमें पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर और सासंद विजय बघेल और पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय के साथ रामविचार नेताम शामिल थे, लेकिन साफ-सुथरी एवं सौम्य छबि के विष्णुदेव के हाथ में पार्टी की कमान सौंपना भाजपा नेतृत्व मुनासिब समझ रहा है।
बताया जाता है कि साय का नाम फरवरी में ही तय हो गया था, लेकिन छत्तीसगढ़ के कुछ नेताओं ने दिल्ली जाकर नेतृत्व के समक्ष साय के नाम पर आपत्ति जताई थी। इस वजह से साय की नियुक्ति टल गई थी। इसके बाद कोरोना आ गया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button