राज्य

पुडुचेरी में गिरी कांग्रेस की सरकार सीएम नारायण स्वामी सदन में बहुमत साबित करने में रहे असफल

हिंद शिखर न्यूज। मध्य प्रदेश में सरकार गिरने के बाद अब पुडुचेरी में भी कांग्रेस की सरकार गिर गई। सोमवार को विधानसभा में बहुमत साबित नहीं करने पर सीएम नारायणसामी कि सरकार राज्य में गिर गई।

केंद्रशासित प्रदेश में राजनीतिक संकट के चलते उपराज्यपाल ने पुदुचेरी के सीएम नारायणसामी को बहुमत साबित करने का आदेश दिया था। उनके द्वारा साबित किया गया बहुतम फेल हो गया। विधानसभा अध्यक्ष ने घोषणा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विधानसभा में विश्वास मत को साबित नहीं कर सके। जिसके बाद कांग्रेस के सभी विधायकों ने वॉक आउट कर दिया।

सरकार गिरने के बाद नारायणसामी ने कहा कि स्पीकर का फैसला गलत है। केंद्र में बीजेपी सरकार, एनआर कांग्रेस और एआईएडीएमके ने 3 नामित सदस्यों का इस्तेमाल किया है। वोटिंग पावर का इस्तेमाल करके हमारी सरकार को भंग किया गया है। यह लोकतंत्र की हत्या है। पुडुचेरी और इस देश की जनता उन्हें एक सबक सिखाएगी।
जानकारी के लिए बता दें कि 33 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास 11 विधायकों और स्पीकर को लेकर 12 का समर्थन था। जबकि विधानसभा की वर्तमान स्थिति के मुताबिक, उसे बहुमत के लिए 14 विधायकों का समर्थन चाहिए था। हालांकि, फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री नारायणसामी दावा करते रहे थे कि उनके पास बहुमत है।
जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस की अभी हाल ही में 7 राज्यों में सरकार थी। जिसमें छतीसगढ़, पंजाब, राजथान, डीएमके के साथ कांग्रेस का गठबंधन है। केरल और झारखंड में गठबंधन की सरकार है। मुंबई में गठबंधन की सरकार है। पुडुचेरी में भी कांग्रेस की सरकार थी। अभी हाल में मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। जिसके बाद 7 राज्यों में पार्टी सिमट गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button