नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने आत्महत्या करने वाले किसान के परिजनों से की मुलाकात, कहा मृत किसान को समय रहते मदद मिल जाती तो यह परिस्थिति निर्मित नहीं होती
अंबिकापुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने धौरपुर इलाके के बबौली गांव पंहुचकर मृतक किसान दशन राम के परिजनों से मुलाकात कर संत्वना देते हुए शोक जताया। उन्होंने कहा कि बैंक के कर्ज का किस्त नही दे पाने के कारण आत्महत्या कर अपनी जीवन की इहलीला समाप्त कर चुके किसान दशन राम को समय रहते मदद मिल जाती तो यह परिस्थितियां निर्मित नही होती। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में किसानों को लेकर हालात एक जैसे हैं. प्रदेश की सरकार उत्सव में व्यस्त है और किसान,युवा सब परेशान है। इस सरकार को सत्ता सुख के अलावा किसी की चिंता नही है। प्रदेश में कांग्रेस ने दो साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है।इस सरकार ने सबको कंगाली के बीच जीने को विवश किया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश के किसानों की चिंता करना चाहिये. प्रदेश में किसान बदहाल है और किसानों के मसले में केन्द्र की सरकार को सलाह व सीख देने से बचना चाहिये। नेता प्रतिपक्ष ने पीड़ित किसान के परिजनों को आर्थिक मदद भी किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ललन सिंह,अनिल सिंह मेजर, पूर्व विधायक विजयनाथ सिंह, पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री भारत सिंह सिसोदिया, गौरी शंकर अग्रवाल, शिवनाथ यादव, अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ पैकरा, विनोद हर्ष, राजकुमार बंसल, संतोष दास, मनोज गुप्ता, निश्चल सिंह, आकाश गुप्ता, विकास पांडेय, जितेन्द्र सोनी, सर्वेश तिवारी, शानू कश्यप सहित पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे.