ब्लॉक सचिव संघ की ताजपोशी में सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हुआ पालन

लखनपुर- विगत 15 जुलाई को जनपद कार्यालय के सभाकक्ष में ब्लॉक सचिव संघ के पदाधिकारियों के निर्वाचन कार्यवाही का खुमार छाया रहा विडंबना है कि कोरोनावायरस जैसी भयानक बीमारी के प्रति गम्भीर नज़र नही आना पंचायतवासियो के प्रति रक्षा के दायित्वों का ख्याल भी ना रहा यदि बात करें सचिव संघ पदाधिकारियों के चुनाव के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की खूब धज्जियां उड़ाई गई। जनपद कार्यालय सभाकक्ष में खुलेआम नियम कायदों की धज्जियां उड़ाते ग्राम सचिव नजर आए ग्राम पंचायतों में पंचायत वासियों के प्रति सुरक्षा की जिम्मेदारी जिस नजरिए से शासन प्रशासन ने उनके कंधों पर सौंपी है उसका पालन किस ढंग से निर्वहन कर रहे हैं संघ पदाधिकारी के चुनाव के मंजर में सामने आने के बाद सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। गौरतलब है कि सरगुजा जिले एवं लखनपुर ब्लॉक में लगातार कोरोना संक्रमित के मरीज मिलने के बावजूद पंचायत सचिवों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का गम्भीरता से पालन नहीं किया जाना समझ के परे है। शासन प्रशासन के द्वारा जिनके कंधों पर नियम कायदों को प्रचार प्रसार कर जागरूक करने का दायित्व सौंपा गया है उन्हीं के द्वारा खुलेआम उन नियमों की धज्जियां उड़ाई गई है। साथ ही पंचायत सचिव संघ की ताजपोशी में नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं अन्य सचिव खुशी के नशे में इतने डूबे हुए थे कि फेस मास्क को भी घंटी की तरह गले में लटकाए नजर आए।



