लखनपुर

लहपटरा टोल प्लाजा में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के काफिले की गाड़ी पर गिरा बूम बैरियर: हाथ जोड़कर माफी मांगते कर्मचारी से मारपीट का वीडियो वायरल, आक्रोशित टोल कर्मचारी पहुंचे थाना: देखिए वीडियो

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित लहपटरा टोल प्लाजा पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के काफिले के गुजरने के दौरान गाड़ी पर बूम बैरियर गिरने से विवाद खड़ा हो गया। बैरियर गिरने से नाराज काफिले में शामिल एक व्यक्ति ने हाथ जोड़कर लगातार माफी मांग रहे स्थानीय टोलकर्मी के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे पीड़ित कर्मचारी ने मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे 130 स्थित लहपटरा टोल नाके में एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जहाँ वीडियो में एक व्यक्ति टोल कर्मचारी से मारपीट करता दिखाई दे रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का काफिला टोल नाके से गुज़र रहा था इसी दौरान उनके गाड़ी के ऊपर बूम बेरियर गिर गया जिसके बाद काफिले के वाहन में सवार व्यक्ति बूम बेरियर गाड़ी पर गिरने से ग़ुस्से में आ गया जिसके बाद गाड़ी से उतर कर टोल नाके में काम कर रहे एक स्थानीय युवक के साथ मारपीट किया गया। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब मामले में तूल पकड़ लिया है जिसके बाद पीड़ित युवक के द्वारा ग्रामवासियों के साथ थाने पहुचने की बात कही जा रही है हालांकि मामले में मंत्री का नाम आने के बाद अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें असल सच्चाई क्या है यह तो पूर्ण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।

युवक हाथ जोड़ता रहा और व्यक्ति उसे पीटता रहा

टोल प्लाजा में मंत्री के गाड़ी के ऊपर बूम बैरियर गिरने के बाद बैरियर कर्मचारी हाथ जोड़कर माफी मांग रहा था। इसी दौरान गाड़ी से उतरा शख्स आवेश में आकर थप्पड़ों के उसे पर झड़ी लगा दी। टोल कर्मचारी लहपटरा गांव का निवासी होने के बाद ग्राम वासियों में आक्रोश व्याप्त है और ग्राम वासियों के साथ पीड़ित कर्मचारी लखनपुर थाने पहुंचे शिकायत दर्ज कराने आवेदन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button