मैनपाटसरगुजा संभाग

अज्ञात वाहन की टक्कर से कोटरा घायल, वन विभाग की निगरानी में उपचार जारी

महेश यादव मैनपाट। वन परिक्षेत्र मैनपाट के आमगांव मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक कोटरा (बार्किंग डियर) घायल हो गया। राहगीरों की नजर घायल वन्यजीव पर पड़ने के बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना वन विभाग को दी।
मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए राहगीरों ने घायल कोटरा को बाइक के माध्यम से कमलेश्वरपुर लाकर वन विभाग के कर्मचारियों को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में उसकी कमर में गंभीर चोट पाई गई, जिसके कारण वह ठीक से चल नहीं पा रहा था।
वन विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल उपचार शुरू कराया। विभाग के अनुसार कोटरा फिलहाल खतरे से बाहर है और कमलेश्वरपुर में उसका इलाज जारी है। वन विभाग की टीम लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button