छत्तीसगढ़ में आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन , शहला निगार बनीं प्रमुख सचिव
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की पदोन्नति का आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार कुल 6 आईएएस अधिकारियों को प्रमोट किया गया है।
आदेश के मुताबिक 2001 बैच की आईएएस अधिकारी शहला निगार को पदोन्नत कर प्रमुख सचिव बनाया गया है। उन्हें कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है, साथ ही वे प्रमुख सचिव (कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, उद्यानिकी, मछलीपालन, पशुधन विकास विभाग) और गन्ना आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।
इसी प्रकार 2017 बैच के 5 आईएएस अधिकारियों को संयुक्त सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है। इनमें आकाश छिकारा, जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास, रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत और चंद्रकांत वर्मा के नाम शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिया है ।





