राष्ट्रीय

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से की सगाई, 7 साल की दोस्ती के बाद लिया विवाह का निर्णय…

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है। 25 वर्षीय रेहान ने अवीवा को प्रपोज किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, दोनों पिछले सात वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं और उनके परिवारों के बीच पुराने संबंध रहे हैं। वाड्रा परिवार ने इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी है।
रेहान वाड्रा पेशे से एक वर्चुअल आर्टिस्ट और फोटोग्राफर हैं। वे पिछले कई वर्षों से फोटोग्राफी के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वन्यजीव (वाइल्डलाइफ) सहित विभिन्न विषयों पर प्रदर्शनियां कर चुके हैं। रेहान का कहना है कि उन्हें फोटोग्राफी के लिए उनकी मां प्रियंका गांधी ने प्रेरित किया है। अभी तक दुल्हन बनने वाली अवीवा बेग के परिवार को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उन्हें दिल्ली बेस्ड कारोबारी इमरान बेग की बेटी बताया जा रहा है.
अवीवा बेग भी फोटोग्राफी तथा प्रोडक्शन के क्षेत्र में कार्यरत हैं। दोनों परिवारों की सहमति के बाद अब जल्द ही उनके विवाह की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button