जशपुर

प्रिंसिपल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर नाबालिग छात्रा ने स्कूल में की खुदकुशी..

जशपुर/बगीचा : जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। क्षेत्र के एक निजी हायर सेकेंडरी स्कूल के स्टडी रूम में एक नाबालिग छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम तत्काल घटना स्थल पर पहुँच गई है और मामले की गहन जाँच शुरू कर दी है।
पुलिस को छात्रा के शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सूत्रों के अनुसार, इस सुसाइड नोट में छात्रा ने स्कूल के प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ और सैक्सुअल हरासमेंट (यौन उत्पीड़न) जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।
बगीचा थाना पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट और प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर प्रिंसिपल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और यौन उत्पीड़न से संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और शिक्षा के मंदिर में हुई इस घटना पर लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button