जशपुर

तंबाखू नहीं दी तो दोस्त ने सीने पर मारी लात, तड़प-तड़पकर हुई मौत

जशपुर (छत्तीसगढ़): जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार करने वाली और दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामूली सी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि एक दोस्त ने दूसरे की जान ले ली। मृतक अशोक राम (उम्र 35 वर्ष) को उसका दोस्त संदीप एक्का (उम्र 35 वर्ष) सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि अशोक ने उसे खाने के लिए तंबाखू देने से इनकार कर दिया था।
तंबाखू मांगने पर भड़का विवाद
घटना 18.11.2025 की शाम ग्राम कोनकेल, चराईखारा की है। आरोपी संदीप एक्का ने अपने दोस्त अशोक राम से तंबाखू माँगा, जिसके जवाब में अशोक ने कहा कि वह रोज़-रोज़ तंबाखू खिलाने की स्थिति में नहीं है। इस बात पर संदीप भड़क उठा और दोनों के बीच विवाद हो गया।
जब अशोक अपने घर जाने लगा, तो संदीप पीछे-पीछे उसके घर तक पहुँच गया। वहाँ उसने अशोक को हाथ-मुक्कों से बेतहाशा पीटा, जमीन पर गिरा दिया और सीने पर जोर से लात मारी। मारपीट के बाद आरोपी फरार हो गया।

दर्द से कराहते हुए तोड़ा दम

गंभीर रूप से घायल अशोक राम रातभर दर्द से कराहता रहा। सरपंच को सूचना मिलने पर अशोक ने उन्हें बताया कि संदीप ने ही उसे मारा है। अगले दिन, 19.11.2025 को, जब परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, तो रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने तत्काल दबोचा हत्यारा

मृतक के चाचा की रिपोर्ट पर, नारायणपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप एक्का के विरुद्ध हत्या (BNS 103(1)) का मामला दर्ज किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण मारपीट से आई चोटों को बताया गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी संदीप एक्का को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है। इस खूनी वारदात के बाद पूरे गाँव में दहशत और तनाव का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button