अम्बिकापुर
राष्ट्रपति की यात्रा से पहले मॉक ड्रिल के दौरान बाइक सवार बैरिकेड्स तोड़कर काफिले के रूट में घुसा: देखें वीडियो

अंबिकापुर: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की अंबिकापुर यात्रा से एक दिन पहले, सुरक्षा मॉक ड्रिल के दौरान एक बड़ी चूक सामने आई। बुधवार को हुए अभ्यास में, एक बाइक सवार व्यक्ति अनजाने में सुरक्षा बैरिकेड्स पार कर गया और सीधे राष्ट्रपति के काफिले के रिहर्सल रूट में घुस गया। स्थानीय पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सवार को रोका और मार्ग से हटाया।
