अम्बिकापुर

ठण्ड के चलते सरगुजा जिले के स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव, 31 जनवरी 2026 तक नया समय लागू

अंबिकापुर ।सरगुजा जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड के मद्देनज़र, कलेक्टर सरगुजा ने दिनांक 18 नवंबर 2025 को एक आदेश जारी कर जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अन्य विद्यालयों के संचालन समय में तत्काल प्रभाव से परिवर्तन कर दिया है। यह संशोधित समय सारणी 31 जनवरी 2026 तक लागू रहेगी। नई व्यवस्था के तहत, एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शुक्रवार तक अब सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होंगी, जबकि शनिवार को उनका समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा। वहीं, दो पाली वाली शालाओं में सोमवार से शुक्रवार तक प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे से 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 12:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक संचालित होगी, जिसमें शनिवार को पालियों का समय आपस में बदल जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button