लखनपुर

​NH-130 पर हादसा: खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार की मौत; चालक पर केस दर्ज

लखनपुर । अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित लखनपुर थाना क्षेत्र के नवापारा अमगसी मोड के समीप 6 नवंबर दिन गुरुवार की शाम लगभग 6 बजे खड़े ट्रक के पीछे बाइक सवार जा टकराया जिससे बाइक में सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्चुरी में रखवाकर मृतक के शिनाख्त में जुटी हुई थी। मृतक की शिनाख्त नंदलाल पैकरा ग्राम कुंवरपुर निवासी के रूप में हुई। मृतक की पहचान होने उपरांत लखनपुर पुलिस ने तीसरे दिन शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया है। इधर परिजनों की रिपोर्ट पर साथ ट्रक चालक जसवीर सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। प्रार्थी प्रमोद सिंह से पिता स्वर्गीय नंदलाल पैकरा उम्र 38 वर्ष ग्राम कुंवरपुर निवासी ने लखनपुर थाना पहुंच 7 नवंबर दिन शुक्रवार की शाम लगभग 6 बजे रिपोर्ट दर्ज कर कराया की मृतक नंदलाल पैकरा 5 नवंबर की दोपहर अपने गृह ग्राम कुंवरपुर से डांडगांव पंडरीडांड थाना उदयपुर रिश्तेदार यहां चंदन पान कार्यक्रम में गया हुआ था।6 नवंबर दिन गुरुवार की शाम लगभग 6 बजे अपने हीरो होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 सीसी 1666 में गृह ग्राम कुंवरपुर आने के दौरान नवापारा अमगसी मोड़ के पास ट्रक क्रमांक सीजी 04 JC 8418 के पीछे बाइक सवार जा टकराया गंभीर चोट लगने पर मौके पर ही बाइक सवार नंदलाल पैकरा की मौत हो गई। और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गया। 7 नवंबर दिन शुक्रवार को देर से मर तक की साईनाथ होने पर 100 का पोस्टमार्टम नहीं हो सका 8 नवंबर दिन शनिवार की सुबह 11.30 बजे लखनपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया है।चालक के द्वारा सड़क किनारे खतरनाक ढंग से लापरवाही पूर्वक बिना किसी सुरक्षा चिन्ह एवं बिना इंडिकेटर जलाए ट्रक खड़ी किए जाने से दुर्घटना के मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस ने ट्रक चालक जजवीर सिंह के खिलाफ धारा 285 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button