लखनपुर

घर में आग लगने से 50 वर्षीय महिला झुलसी गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंचनपुर में 29 दिसंबर दिन रविवार की दोपहर लगभग 2 बजे घर में आग लगने से 50 वर्षीय महिला झुलस गई। जिसे उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कंचनपुर में बुधियारो बाई उम्र लगभग 50 वर्ष के घर में अचानक आग लग गई आग की चपेट मे आने महिला झुलस गई। स्थानीय लोगों के द्वारा डायल 1112 को फोन किया गया सूचना मिलने है डायल 112 के आरक्षक श्याम सुंदर चालक हर्ष मानिकपुरी मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उपचार हेतु अस्पताल लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। किन कारणों से महिला के घर में आग लगी अब तक नहीं पता चल सकता है।फिलहाल लखनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button