राज्य कार्यालय के मुख्य अभियंता “मनरेगा “एवं एनआरएलएम सी ओ ओ एलिश लकड़ा ने कटिंदा अमृत सरोवर और बिहान समुह की महिलाओ की गतिविधियों का किया निरीक्षण

छत्तीसगढ़ राज्य कार्यालय के मनरेगा विभाग के मुख्य अभियंता विनय गुप्ता एवं एनआरएलएम सी ओ ओ ऐलिस लकड़ा सरगुजा जिले में निरीक्षण हेतु पहुंचे जहां उन्होंने सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कटिंदा में अमृत सरोवर और बिहान समूह की गतिविधियों का निरीक्षण किया। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य अभियंता विनय गुप्ता एवं एनआरएलएम सी ओ ओ एलिस लकड़ा अधिकारियों के साथ लखनपुर विकासखंड के ग्राम कटिंदा पहुंचे जहां उन्होंने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया साथ ही बिहान समूह के महिलाओं से मुलाकात कर महिलाओं के व्यक्तिगत गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए बैंक सखियों से वर्तमान में बीमा संबंधित कार्यों की जानकारी प्राप्त की । बिहान समूह की महिला परीत्यागता फजीरून निशा के किराना दुकान एवं फोटो कॉपी मशीन दुकान का निरीक्षण किया गया। बिहान समूह से जुड़ी परित्यागता महिला ने पहले 75000 राशि लेकर किराना और फोटो कॉपी दुकान संचालन कर पैसे लौटाया गया। प्रतिदिन किराना और फोटोकॉपी दुकान से ₹3000 आय अर्जित की जा रही। इसके अलावा 30000 राशि लेकर बकरी एवं कबूतर पालन किया जा रहा है जो वर्तमान में 50000 की बकरी बेच आय अर्जित की गई है। तथा हैंडीक्राफ्ट संबंधि उत्पाद बनाया जा रहा है। इसके अलावा बिहान समूह से जुड़ी महिला अनुराधा प्रजापति के ऑटो का निरीक्षण किया गया इस संबंध में 350000 रुपए लोन लेकर ऑटो खरीद ढाई लाख रुपए वापस किया गया प्रतिदिन 2000 से 3000 आय अर्जित किया जा रहा है। बिहान समूह से जुड़कर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बन रही हैं।निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद प्रकाश पांडे, बिहान योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक राहुल मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुभाष मिश्रा, लखनपुर बीपीएम मनोज किस्पोट्टा, प्रदान संस्था से विकास टंडन एवं बिहान समूह की महिलाएं और बैंक सखी मौजूद रहे।





