छत्तीसगढ़

22 जनवरी रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश के सभी स्कूल कॉलेज में अवकाश..

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशभर में लोग काफी उत्साहित हैं। इस अवसर पर भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को प्रदेश के स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी रहेगी, वहां के बच्चों और कर्मचारियों के लिए छुट्टी रहेगी ।

मुख्‍यमंत्री साय ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दिन प्रदेश के सभी स्‍कूल-कालेजाें को बंद करने का निर्णय लिया है। इस दिन प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी स्‍कूल व कालेज बंद रहेंगे। बतादें कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन छत्तीसगढ़ के धर्मस्व, संस्कृति और शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश की मांग की थी मुख्यमंत्री की सहमति के बाद शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इसकी घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button