कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के के विरुद्ध बयान बाजी पड़ा महंगा.. पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह और विनय जायसवाल कांग्रेस से निष्कासित
कांग्रेस के दो पूर्व विधायकों रामानुजगंज के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह और मनेद्रगढ़ के पूर्व विधायक विनय जायसवाल को विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद पार्टी लाइन से बाहर जाकर लगातार बयान बाजी करना महंगा पड़ा है दोनों नेताओं को 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया ।
बृहस्पत सिंह ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी को बिका हुआ बताया था और विनय जायसवाल ने सह प्रभारी चंदन यादव को 7 लाख देने की बात कही थी। दोनों नेता लगातार कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के खिलाफ बयान बाजी कर रहे थे .बृहस्पति सिंह ने प्रदेश प्रभारी को फोटो खींचाने वाली हीरोइन तक कह दिया था.
विनय जायसवाल ने आज 14 दिसंबर को रायपुर स्थित अपने आवास में कांग्रेस के उन पूर्व विधायकों की जिनका टिकट विधानसभा चुनाव के दौरान काट दिया गया था की एक बैठक बुलाई थी जिसमें पार्टी के हार पर चर्चा कि गयी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर अपनी बात रखने का निर्णय लिया गया था ।इस मीटिंग में रामानुजगंज के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह भी शामिल थे।







