अंबिकापुर आईटीआई में 06 मई को मेगा प्लेसमेंट ड्राइव: 500 से अधिक पदों पर होगी सीधी भर्ती

अंबिकापुर। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अंबिकापुर द्वारा क्षेत्र के शिक्षित युवाओं और तकनीकी प्रशिक्षुओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से आगामी 06 मई 2026, बुधवार को प्रातः 10:00 बजे से संस्थान परिसर में एक विशाल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस जॉब फेयर में पुणे की संस्था जोपादेवी इन्फिनिटो फैसिलिटीज मैनेजमेंट प्रा. लि. के माध्यम से देश की प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे टाटा गोटियन ग्रीन एनर्जी, एसएफओ टेक्नोलॉजी, शारदा मोटर्स, महिंद्रा लॉजिस्टिक्स, ओपी मोबिलिटी, गेट्स इंडिया, मिंडा कॉर्पोरेशन, मार्क्वार्ड इंडिया और एसएल लुमैक्स शामिल हो रही हैं। इस ड्राइव के माध्यम से कुल 500 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं।
इस प्लेसमेंट प्रक्रिया के तहत ट्रेनी इंजीनियर (ऑफ रोल), डिप्लोमा इंजीनियर, मशीन ऑपरेटर, मेंटेनेंस इंजीनियर, क्वालिटी इंजीनियर और प्रोडक्शन इंजीनियर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को 15,000 से 21,000 रुपये प्रति माह तक का इन-हैंड वेतन दिया जाएगा। वेतन के साथ ही चयनित अभ्यर्थियों को बस, कैंटीन, पीएफ, ईएसआईसी, यूनिफॉर्म और सुरक्षा उपकरण (पीपीई) जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर आईटीआई, डिप्लोमा, बीई और बी.टेक उत्तीर्ण फ्रेशर्स एवं अनुभवी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।
संस्थान प्रबंधन ने अपील की है कि सभी इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी अपने साथ अपना अपडेटेड रिज्यूमे, शैक्षणिक अंकसूची और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित तिथि को शासकीय आईटीआई कॉलेज, अंबिकापुर, पिन कोड 497001 में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान के फोन नंबर 07774-222240 पर संपर्क कर सकते हैं या संस्थान की वेबसाइट www.itiambikapur.in पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल itiambikapur@rediffmail.com के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।




