अम्बिकापुर: नीट परीक्षा 2026 संपन्न, 12 केंद्रों में 4763 परीक्षार्थी हुए शामिल

अम्बिकापुर। मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट 2026 रविवार को जिले के विभिन्न केंद्रों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। अम्बिकापुर और सरगुजा क्षेत्र में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इन सभी केंद्रों को मिलाकर कुल 4763 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 176 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।
विभिन्न केंद्रों में दर्ज की गई उपस्थिति के अनुसार शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में 698 उपस्थित और 22 अनुपस्थित रहे। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में 704 परीक्षार्थी उपस्थित और 16 अनुपस्थित पाए गए। राजीव गांधी पीजी कॉलेज अम्बिकापुर में 496 उपस्थित और 08 अनुपस्थित, जबकि पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर में 470 उपस्थित और 10 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अम्बिकापुर में 469 उपस्थित और 11 अनुपस्थित तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन अम्बिकापुर में 337 उपस्थित और 23 अनुपस्थित दर्ज किए गए।
अन्य केंद्रों की स्थिति देखें तो शासकीय नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में 345 उपस्थित और 15 अनुपस्थित रहे। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मणिपुर वार्ड अम्बिकापुर में 318 उपस्थित और 18 अनुपस्थित पाए गए। राजमोहिनी देवी कृषि एवं अनुसंधान केंद्र अजिरमा अम्बिकापुर में 376 उपस्थित और 12 अनुपस्थित रहे। राजमोहिनी देवी शासकीय कन्या पीजी कॉलेज अम्बिकापुर में 225 उपस्थित और 15 अनुपस्थित, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खलीबा अम्बिकापुर में 223 उपस्थित और 17 अनुपस्थित तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या शिक्षा परिसर अम्बिकापुर में 202 उपस्थित और 09 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।




