नेशनल हाईवे 130 में कार की चपेट में आने से 8 वर्षीय स्कूली बच्ची हुई घायल गंभीर स्थिति में अंबिकापुर रेफर

लखनपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित नवापारा में 21 अक्टूबर दिन शनिवार की सुबह लगभग 8=45 बजे कार की चपेट में आने से 8 वर्षीय स्कूली बच्ची घायल हो गई जिसे प्राथमिक उपचार उपरांत गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दीपांजलि क्रिकेट का पिता करम साय उम्र लगभग 8 वर्ष ग्राम राजा कटेल निवासी जो लखनपुर स्थित नेहरू बल मंदिर स्कूल में कक्षा दूसरी की छात्रा थी। शनिवार की सुबह लगभग 8:30 बजे स्कूल जाने हेतु नवापारा चौक के पास पहुची और वह दुकान में सामान लेने गई हुई थी। सामान लेकर वापस लौट के दौरान अंबिकापुर से उदयपुर जा रहें कार क्रमांक JH 01 DJ 8595 के चालक ने लापरवाहिक पूर्वक सड़क पार कर रही स्कूली बच्ची को जोरदार ठोकर मार दी जिससे उसके हाथों पैरों और सर में गम्भीर चोटे आई हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा निजी वाहन के माध्यम से उपचार हेतु लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार किया गया गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में घायल बच्ची का उपचार जारी है।





