महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने चंद घंटों में ही आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक रिमांड पर , आपसी रंजिश को लेकर युवक ने की थी महिला की हत्या

लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तुंगा पखना ढोडी में घर के परछी में खून से लथपथ महिला के लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या की गुत्थी को सुलझा ते हुए घंटों में ही हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी विष्णु सिंह आत्मज स्वर्गीय राम प्रसाद सिंह उम्र 56 साल ग्राम तूंगा पखना ढोड़ी निवासी ने लखनपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी सुमारी सिंह तथा छोटी लड़की लखनी सिंह के साथ एक ही घर में रहते हैं। 24 जुलाई की शाम लगभग 4:00 बजे घर से 2 किलोमीटर दूर विष्णु सिंह रामनिवास के दुकान में सामान लेने गया हुआ था इसकी लड़की लखनी सिंह खेत में रोपा लगाने गई हुई थी।शाम को लगभग 6:00 बजे घर वापस आया तो देखा कि सुमारी भाई घर के परछी में खून से लथपथ मरी पड़ी है। आवाज लगाते हुए उसे उठाने का प्रयास किया गया परंतु वह नहीं कुछ बोली। दोनों हाथ पेट और पीठ में बौशला से कटा हुआ है। गांव में आसपास पूछने पर सोनमेत बाई, बिरूम सिंह ने बताया कि गांव के ही शिवपाल सिंह इसके घर के तरफ से शाम लगभग 5:30 बजे हाथ में बौशला पकड़ नदी की तरफ जा रहा था। बौशला में खून लगा हुआ था।करीब डेढ़ माह पहले शिवपाल सिंह तथा इसके पिता बुधराम सिंह का लड़ाई झगड़ा विवाद मृतिका सुमारी के साथ हुआ था। आरोपी युवक शिवपाल सिंह के द्वारा यह बोला गया था कि मैं इसका बदला लेकर रहूंगा इसकी पत्नी सोमारी सिंह को शिवपाल सिंह के द्वारा धारदार बसला से मारकर हत्या कर दिया गया रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। लखनपुर पुलिस के द्वारा आरोपी शिवपाल सिंह को घेराबंदी कर महेशपुर से हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने पर या तथ्य बताया गया कि विगत डेढ़ माह पूर्व इसके पिता बुधराम सिंह को मृतिका सोमारी सिंह दांगी से पेट और पीठ में मारा था जिसका लखनपुर तथा जिला अस्पताल में इलाज हुआ था जिसका कोई रिपोर्ट थाने में नहीं कराया गया था इस बात से रंजिश रखते हुए बदले की भावना से 24 जुलाई की शाम लगभग 5:00 बजे अपने घर से बौशला ले जाकर घर में अकेली मृतिका सुमारी सिंह पर घातक प्रहार कर हत्या कर दिया। लखनपुर पुलिस के द्वारा 25 जुलाई दिन मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस पूरी कार्यवाही में प्रशिक्षु आईपीएस चिराग जैन, उप निरीक्षक डाकेस्वर सिंह, प्रमोद पांडे, सहायक उपनिरीक्षक अरुण गुप्ता डेविड मिंज, प्रधान आरक्षक नरेंद्र जांगड़े, आरक्षक देवेंद्र सिंह, जानकी प्रसाद राजवाड़े, वंदे केरकेट्टा,इंद्र प्रताप सिंह राजेंद्र सिंह सक्रिय रहे।





