आठ साल की मासूम बच्ची की सांप काटने से मौत, जिले में बारिश के मौसम में लगातार हो रही सर्पदंश से मौत..


नंदू यादव । रामचन्द्रपुर विकासखण्ड के ग्राम लावा में 8 वर्ष की बच्ची को सांप ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई घटना विजयनगर पुलिस चौकी क्षेत्र की है, जानकारी के अनुसार मृतक आँचल मानिकपूरी पिता रामसागर मानिकपुरी
लड़की के पिता ने बताया कि घर के पास अमरूद का पेड़ था जहाँ आँचल अमरूद तोड़ रही थी तभी उसके पैरों के नीचे बहेरा जाड़ा नाम के सांप ने उसके पैर में डंस लिया जहाँ चीख पुकार मचने लगा जिसे आनन फानन में तत्काल परिजनों ने उसे निजी वाहन से बलरामपुर जिला अस्पताल ले गये जहाँ उसका इलाज कराया जा रहा था तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी तो डॉक्टरों ने वहां से अम्बिकापुर के लिए रेफर कर दिया जहाँ अम्बिकापुर पहुंचने से पहले बच्ची ने दम तोड़ दिया वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।





