करंट की चपेट में आने से 38 वर्षीय युवक की हुई मौत परिवार में पसरा मातम पुलिस को दी गई सूचना

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जजगा ढाहीपारा में 19 जुलाई दिन बुधवार की शाम लगभग 4:30 बजे करेंट की चपेट में आने से 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद से परिवारजनों में शोक का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सम्बर दास पिता स्वर्गीय प्रकाश दास उम्र 38 वर्ष ग्राम जजगा दाहीपारा थाना लखनपुर निवासी जो अपने बाड़ी स्थित कुआं से बिजली कनेक्शन कर मोटर लगाकर खेत में पानी पटा रहा था। बिजली गुल होने पर वह तार निकाल रहा था इसी दौरान अचानक लाइट आने पर करेंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया लगभग आधे घंटे तक घायल अवस्था में अचेत कुआं के पास पड़ा रहा। परिवार जनों को जानकारी होने पर तत्काल उसे उपचार के लिए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां डॉक्टरों के द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। घटना की सुचना लखनपुर पुलिस सहित परिवारजनों रिश्तेदारों को दी गईं। घटना के बाद से परिवारजनों में शोक का माहौल व्याप्त है। फिलहाल लखनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।





