लखनपुर

रायपुर से अंबिकापुर आ रही बस और पिकअप में हुई भिड़ंत एक की मौत.. गंभीर रूप से घायल मरीज अंबिकापुर रेफर

सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित दावा के पास 9 और 10 जुलाई की दरमियानी रात लगभग 1:30 बजे बस और पिकअप में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे पिकअप चालक की मौत हो गई वही दूसरे की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक डीबी कंपनी पिकअप सवार लखनपुर से शिवनगर की ओर जा रहे थे। रायपुर से अंबिकापुर आ रहे नवीन बस में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। पिकअप चालक सौरभ उम्र 22 वर्ष नारायणपुर श्रीनगर निवासी की मौत हो गई। डीवी कंपनी के सुपरवाजर केशव गुप्ता पिता रमेश गुप्ता उम्र 22 वर्ष ग्राम नवानगर निवासी के दोनों पैर टूटे तथा शरीर के अन्य हिस्से में चोटे आई है। स्थानीय लोगों के द्वारा एंबुलेंस 108,112 वाहन सहित उदयपुर पुलीस फोन किया गया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस 108 के चालक रमन सिंह ईएमटी शंकर यादव मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां केशव गुप्ता का प्राथमिक उपचार करते हुए गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सौरभ के शव को मरचुरी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि सामने बैल आ जाने के कारण यह घटना घटित हुई है। पिकअप को ठोकर मारते हुए बस पेड़ से टकराकर पलट गई बस में सवार यात्री बाल बाल बचे। वहीं घटना के बाद से बस चालक और कंडक्टर फरार हो गए उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button