लखनपुर

महेशपुर मोड में तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी बिनिया सरपंच सहित आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

लखनपुर उदयपुर थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित महेशपुर मोड में आधी रात तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई सरपंच सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए एंबुलेंस 108 के माध्यम से उपचार के लिए सभी घायलों को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा सभी का उपचार किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिनिया सरपंच वंनश राम सहित पुरुष महिला बच्चे मिलाकर कुल 20 लोग पिकअप वाहन में सवार होकर ग्राम जीविलिया से पतरापाली कमललगिरी शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सादी समारोह में शामिल होकर ग्राम जीविलिया लौटने के दौरान महेशपुर मोड़ में 20 व 21 मई की दरमियानी रात लगभग 12:30 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन से वाहन चालक सोनसाय ने नियंत्रण खो दिया और पिकअप वाहनअनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटी पिकअप में सवार सरपंच वनस राम सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं घटना के बाद पिकप चालक सोनसाय बिनिया सरपंच मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल इसकी सूचना एंबुलेंस 108 को दी गई सूचना उपरांत एंबुलेंस 108 के चालक मोहम्मद इरफान ईएमटी हरीश रजक मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को उपचार के लिए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां डॉक्टरों के द्वारा सभी घायलों का उपचार किया गया। बंधु मझवार पिता केंदा उम्र 60 वर्ष, मधु पिता चमन सिंह उम्र 12 वर्ष को सर एवम हाथों पैरों में चोट आई ।कर्म कुवर 60 वर्ष, विफनि 60 वर्ष, धोधी 55 वर्ष, बूंद 30 वर्ष, चमेली 11 वर्ष, करतीमा 12 वर्ष, रजन्ती उम्र 10 वर्ष को मामूली चोट आई है। वही बताया जा रहा है कि वाहन चालक शराब का सेवन कर वाहन चला रहा था जिससे या घटना घटित हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button