ईट भट्टे में कार्य करने जा रहे युवक का रास्ता रोक बरछी से प्राणघातक हमला.. घायल युवक का उपचार जारी

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलदगी में 26 अप्रैल दिन बुधवार की दोपहर लगभग 12:30 ईट भट्टे में कार्य करने जा रहे युवक का रास्ता रोक बरछी से युवक पर प्राणघातक हमला घायल युवक का उपचार जारी लखनपुर पुलिस को दी गई सूचना प्राप्त जानकारी के मुताबिक त्रिभुवन पिता मोहनपुर थे उम्र 24 वर्ष ग्राम जयपुर थाना दरीमा निवासी जो ग्राम बेलदगी स्थिति भट्टे में कार्य करता है दोपहर में वह दिल्लगी बस्ती की ओर किसी कार्य से गया हुआ था वापस एक बट्टे लौटने के दौरान लेब्रा निवासी युवक के द्वारा त्रिभुवन का रास्ता रोक धारदार हथियार (बरछी) से पसली और कमर के बीच प्राणघातक हमला कर दिया दिल्लगी निवासी लाल दास और उसकी पत्नी के द्वारा बीच-बचाव किया गया खून निकलने पर युवक सड़क पर ही गिर गया। डायल 112 को फोन किया गया सूचना मिलते ही डायल 112 के आरक्षक हरिराम अगरिया चालक मौके पर पहुंचे और घायल युवक को उपचार के लिए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया जहां युवक का उपचार जारी है तो वहीं घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई है। घायल युवक से संबंध में पूछने पर बताया गया कि पूर्व में गांजा सेवन के दौरान दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था विवाद उपरांत आज दिनांक को त्रिभुवन का रास्ता रोक लेबरा निवासी युवक के द्वारा बरछी से हमला कर दिया गया।





