लखनपुर

रोजा इफ्तार कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री हुए शामिल रोजेदारों के साथ किया इफ्तार

लखनपुर । मुस्लिम समुदाय के द्वारा लखनपुर नगर के वार्ड क्रमांक 6 स्थित ईदगाह में रोजा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री टी एस सिंह देव श्रम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष शफी अहमद कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंहदेव, जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव, जिला पंचायत मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शैलेंद्र गुप्ता, मदन जयसवाल, रमेश जायसवाल, गप्पू खान ईरसाद खान मोजिब खान कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आमिर सोहेल सहित समाज के वरिष्ठ जन शामिल हुए जहां रोजेदारों के साथ कैबिनेट मंत्री टी एस सिंह देव ने इफ्तार किया साथ ही उन्होंने आगामी ईद पर्व को लेकर बधाई शुभकामनाएं दी इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा बंधा कब्रिस्तान , शिवपुर स्थित कर्बला में बाउंड्री वाल सहित अन्य मांगे रखी जिस पर कैबिनेट मंत्री टी एस सिंह देव के द्वारा पूर्ण रूप से आश्वासन दिया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के वरिष्ठ जनों व युवा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button