उमराह टूर पैकेज के नाम पर 1 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार आरोपी द्वारा सरगुजा संभाग के 100 से अधिक व्यक्तियों के साथ की गई थी ठगी

उमराह टूर पैकेज के नाम पर 1 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले आरोपी को सरगुजा पुलिस ने गिरफ्तार किया है , आरोपी द्वारा सरगुजा संभाग के 100 से अधिक व्यक्तियों के साथ ठगी की गई थी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रार्थी फ़ैजान आलम अंसारी साकिन मायापुर अम्बिकापुर द्वारा दिनांक 21/2/23 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक को अजीजी इंटरनेशनल टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी के संचालक इमरान रजा साकिन नवागढ़ अम्बिकापुर द्वारा उमराह जाने के लिए अपना टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी का पैकेज बताया जिसमे मेरे परिवार के 8 सदस्यों द्वारा उमराह जाने हेतु 3 अलग अलग चेक के माध्यम से 348000 रुपय इमरान रजा को दिया था जो कुछ दिनों बाद इमरान रजा प्रार्थी का पैसा लेकर प्रार्थी से किसी प्रकार का संपर्क भी नहीं कर रहा था जो प्रार्थी द्वारा पता करने पर इमरान रजा के भाग जाने की जानकारी प्राप्त हुई, धोखाधड़ी की आशंका पर प्रार्थी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया हैं,प्रार्थी की रिपोर्ट पारा सदर धारा 420 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
मामले को संज्ञान मे लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.)के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता(भा.पु.से.) के निर्देशन में आस्था के साथ खिलवाड़ कर ठगी करने के आरोपी की शीघ्र पता तलाश कर गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला(भा.पु.से.), अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक रुपेश नारंग द्वारा मामले मे तत्काल कार्यवाही करते हुए विशेष पुलिस टीम द्वारा आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था।
दौरान विवेचना सरगुजा पुलिस को संभाग के अन्य जिलों से भी आरोपी इमरान रजा के द्वारा उमराह ले जाने के नाम पर ठगी करने कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई, तत्काल पुलिस टीम द्वारा आरोपी पर मुखबीर तैनात किये गए थे जो पुलिस टीम को मुखबीर सुचना मिली कि आरोपी शहर के आस पास मे अपना ठिकाना बदल बदल के रह रहा हैं जो तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी इमरान रजा साकिन नवागढ़ अम्बिकापुर की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा उमराह ले जाने के नाम पर अपनी टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी के नाम पर ठगी कारित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड मे लिया जा रहा हैं, आरोपी के कब्जे से 22 नग पासपोर्ट और 3’नग रशीद बुक जप्त किया गया हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक रुपेश नारंग, सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता, प्र. आर. छात्रापाल सिंह,आरक्षक कुंदन सिंह, धीरज सिंह, इदरीश खान, प्रवीनचंद तिवारी शामिल रहे।


