बलरामपुर

रामानुजगंज के नजदीक NH 343 पर हुई दुर्घटना, तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से मारी टक्कर।

नंदू यादव हिंद शिखर न्यूज़ बलरामपुर‌‌‍‌‌‍। जिले राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर कंचननगर के नजदीक आज सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने भुसा लेकर झारखंड के गढ़वा जा रहे ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दिया ट्रैक्टर में चार लोग थे जिन्हें मामूली चोटें आई हैं

टक्कर इतनी भीषण थी की टैक्टर के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए. आज सुबह 5 बजे के करीब की बताई जा रही है. टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया.

आपको बता दें कि भुसा लोड ट्रेक्टर बलरामपुर के कोचली से झारखंड के गढ़वा जा रही थी ट्रैक्टर में चालक सहित चार लोग बैठे हुए थे तभी अचानक पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया. ट्रैक्टर में बैठे सभी को मामूली चोटें आई हैं फिलहाल सभी सुरक्षित है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button