अम्बिकापुर
युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विष्णु सिंह देव बने युवा पॉलिसी एंड रिसर्च डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय सहसंयोजक..

अंबिकापुर । राष्ट्रीय युवा कांग्रेस की ओर से युवा पॉलिसी एवं रिसर्च डिपार्टमेंट में नियुक्तियां की गई है जिसमें देश भर के 4 युवाओं को शामिल किया गया है छत्तीसगढ़ के प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता सरगुजा के विष्णु सिंह देव को राष्ट्रीय सह-संयोजक बनाया गया है, विष्णु सिंह देव पूर्व में एनएसयूआई के प्रदेश संयोजक और प्रोविजनल राष्ट्रीय पदाधिकारी रह चुके हैं।
नियुक्ति पर विष्णु सिंह देव ने कहा कि मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं टी.एस सिंह देव राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास जी और पूर्णचन्द्र पाढ़ी का धन्यवाद करता हूं। हम युवा कांग्रेस के माध्यम से युवाओं की आवाज उठाने, संगठन को मजबूती देने और कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।’





