अम्बिकापुरराज्य
स्टेट बैंक की शाखा में मधुमक्खियों ने किया हमला.. एक व्यक्ति की मौत.. दर्जनभर घायल

महेश यादव मैनपाट।
कमलेश्वरपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा परिसर में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अचानक से बैंक परिसर में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया मधुमक्खी के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि करीब दर्जनभर व्यक्ति घायल हो गए। मृतक ग्राम बरिमा निवासी हीरानाथ बताया जा रहा है ।






