सूरजपुर

प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए कबाड़ीयों का हौसला बुलंद

लालचंद शर्मा हिंद शिखर न्यूज़

सूरजपुर– मामला जिला सूरजपुर के चांदनी बिहारपुर के ग्राम पंचायत नवाटोला का है जहां पर कुछ दिनों से खुलेआम अवैध तरीके से कबाड़ी का धंधा किया जा रहा है मेन रोड से लगा हुआ है कबाड़ को रोड में ही रख दिया जाता है सकरा जगह होने के कारण एक्सीडेंट का भी खतरा बना रहता है साथ में कावड़ियों द्वारा नाना प्रकार के जितने भी कबाड़ होता है सभी का लेनदेन किया जाता है वह भी प्रशासन के नाक के नीचे से पूरे गांव में घूम घूम कर थाने के सामने से मोटरसाइकिल में लोड कर कबाड़ी प्रशासन को चुनौती देते हुए खरीदी करते हैं और जब से क्षेत्र में कावड़ियों का बोलबाला स्टार्ट हुआ है लगातार चोरी का भी मामला बढ़ते गया है यहां तक की बिजली सर्विस स्टेशन भी सुरक्षित नहीं है वहां से भी चोरों द्वारा ट्रांसफार्मर को चोरी कर लिया गया था क्षेत्र के बहुत से जगह से चोरों ने ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया गया इस पश्चात भी कबाड़ वालों पर कार्यवाही नहीं किया गया यहां तक कि कुछ लोगों के घर के सामने से साइकल पुराने डीजल पंप पुराने लोहे के सामान यहां तक कि नवाटोला के प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र के गेट भी चोरी हो गया जब इस संबंध में कावड़ियों से बात किया जाता है तो कबाड़ी लोग लाइसेंस होने का दवा करते हैं लाइसेंस का सच्चाई तो प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी होगा कि कावड़ियों को किस बेस पर लाईसेंस दिया गया है आज बिहारपुर क्षेत्र में लगातार हालातें बिगड़ती जा रही है किसी भी घर से दरवाजेया सरकारी बिल्डिंग से लोहा उठाकर चोर ले जा रहे हैं और कार्यवाही ना होना प्रशासन का कबाड़ीवालों से मिलीभगत गंध नहीं आता इतना बड़ा अवैध धंधा चल रहा है जो कि ट्रकों से परिवहन होता है अब देखना यह होगा कि प्रशासन कार्यवाही करती है या फिर कोई बड़ा घटना का इंतजार कर रही है लगातार क्षेत्र में चोरी होने की वजह से ग्रामीण दहशत में है |

राजेश जोशी एसडीओपी ओड़गी
‘मुझे भी पता चला कि क्षेत्र में कबाड़ी का धंधा किया जा रहा मैं तत्काल संबंधित थाना प्रभारी को जांच करने के लिए बोलता हूं अगर अवैध से पाया जाता है तो वैधानिक रूप से कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button