सूरजपुर

अनूप बने भारतीय जनता मजदूर संघ के जिला मीडिया प्रभारी

लालचंद शर्मा हिमशिखर न्यूज भैयाथान – भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव के सहमति व प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र गौछाल जैन एवं जिला अध्यक्ष राकेश महाराज के अनुशंसा पर ग्राम राई निवासी अनूप जायसवाल को भारतीय जनता मजदूर संघ में सूरजपुर जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। नियुक्ति को लेकर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। बतादे कि श्री जायसवाल कई वर्षो से भाजपा संगठन में सक्रिय रहकर कार्य करते आ रहे है और वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा भटगांव उपाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि के पद पर हैं। उनके इस लगन और सक्रियता को देखते भारतीय जनता मजदूर संघ में जिला मीडिया प्रभारी के रूप में चयन किया है और उनसे उम्मीद की गई है कि पद की गरिमा बनाये रखने के साथ ही संघ को विशेष योगदान देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button